दुलहीपुर स्थित सनबीम स्कूल के दो दिवसीय वार्षिक समारोह में बच्चों ने खूूब प्रतिभा दिखाई।
जहां
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने सतरंगी छटा बिखेरी, वहीं खेलकूद
प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। इस दौरान प्रतिभागियों ने सत्य एवं निष्ठा
की शपथ ली। समारोह की शुरुआत पूर्व भारतीय हांकी टीम के कप्तान एवं ओलंपियन
मोहम्मद शाहिद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सुबह साढ़े नौ बजे एलटीए
कार्निवाल समारोह अभिव्यक्ति की शुरुआत हुई। समारोह के पहले दिन फुटबाल,
वालीबाल, क्रिकेट, शतरंज, कैरम की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें प्रतिभागियों
ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों का
उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की निदेशिका श्वेता कनोडिया ने कहा कि खेल कूद
और विविध रचनात्मक कौशल जीवन का अनिवार्य अंग हैं।
इस अवसर सेक्रेटरी
यदुराज कनौडिया, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य आत्माराम तुलस्यान,
सुभाषजी तुलस्यान, प्रधानाचार्य डा. शैलेष, जेपीसी पाठक आदि उपस्थित रहे।