फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गया से उधना के बीच चलेगी समर स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने चार जोड़ी और ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर मुजफ्फरपुर-आनंद विहार और गया से उधना के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि हाजीपुर, पाटलिपुत्र, पीडीडीयू, प्रयागराज के रास्ते गाड़ी संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 24 मई से 19 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को मुजफ्फरपुर से 13.30 बजे खुलेगी। यह ट्रेन 19.15 बजे पीडीडीयू रूकते हुए अगले दिन 10.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05220 स्पेशल 25 मई से 20 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार से 12.00 बजे खुलकर अगले दिन 02.50 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी और यहां से चलकर 09.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इसी तरह भुसावल, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, पीडीडीयू, सासाराम के रास्ते गाड़ी संख्या 09039 उधना-गया स्पेशल 23 मई से 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को उधना से 22.00 बजे खुलकर शनिवार की रात 22.25 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर रविवार की भोर में 03.15 बजे गया पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09040 गया-उधना स्पेशल 25 मई से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को गया से सुबह 07.10 बजे खुलकर 10.15 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी और यहां से चलकर सोमवार की दोपहर 14.00 उधना पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें