फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तेल कटिंग और पेट्रोलियम भंडारण के अवैध धंधे का पर्दाफाश, एसडीएम ने मारा छापा, मची अफरा तफरी

Mon, 19 May 2025 01:06 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

मुग़लसराय थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एसडीएम पूरे दल के साथ छापा मारने पहुंचे। छापेमारी की कार्रवाई में तेल कटिंग के अवैध कार्य का भंडाफोड़ किया गया और उससे संबंधी उपकरण की सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन
छापे के दौरान मिले उपकरण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर में रविवार की देर रात एसडीएम अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध तेल कटिंग और पेट्रोलियम भंडारण के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में डीजल, पेट्रोल, ड्रम, तेल कटिंग के उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की गई।

विज्ञापन


प्रशासन को लंबे समय से हमीदपुर क्षेत्र में अवैध रूप से तेल की कटिंग और पेट्रोलियम उत्पादों के भंडारण की शिकायत मिल रही थी। इसके आधार पर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने पुलिस और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर छापेमारी की योजना बनाई।

देर रात टीम ने हमीदपुर में एक गोदाम पर धावा बोला, जहां बड़े पैमाने पर डीजल और पेट्रोल के ड्रम, तेल कटिंग के लिए रखे उपकरण पाए गए। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है और प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह गोरखधंधा लंबे समय से चल रहा था और स्थानीय स्तर पर तेल की कालाबाजारी की जा रही थी। एसडीएम न बताया कि मौके से बरामद सामान को मुगलसराय कोतवाली ले जाया जा रहा है। जहां विधिवत जांच पड़ताल होगी। दोषी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें