यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 03 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है।
अब ये ट्रेनें जून तक चलेंगी। इससे दक्षिण भारत से आने और जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 03251 दानापुर-एसएमवीबी बंगलूरू स्पेशल दानापुर से 01 जून से 29 जून तक प्रत्येक रविवार और सोमवार को चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 03252 एसएमवीबी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल बंगलूरू से 03 जून से 01 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को चलेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 03259 दानापुर-एसएमवीबी बंगलूरू स्पेशल दानापुर से 03 से 24 जून तक प्रत्येक मंगलवार को जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 03260 एसएमवीबी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल बंगलूरू से 05 से 27 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी।
इसी तरह पटना चर्लपल्ली स्पेशल अप और डाउन दिशा में दो जून से एक अगस्त तक चलेगी। हालांकि यह ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन नहीं आएगी। संवाद