फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मानदेय में कटौती से नाराज मजदूरों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय में कटौती के विरोध में मनरेगा मजदूरों ने शुक्रवार को स्थानीय ब्लाक परिसर में फरसा और तगाड़ी लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लाॅक प्रशासन के खिलाफ श्रमिकों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

श्रमिकों का आरोप है कि मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 252 रुपये निर्धारित है, लेकिन जेई की ओर से गलत एमबी करने के कारण उनके खातों में कम राशि आ रही है। मजदूरों को समझाने के लिए खंड विकास अधिकारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि शनिवार को कार्य का निरीक्षण किया जाएगा और मजदूरों को उनकी पूरी मजदूरी दिलाने की कोशिश की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मजदूर लौट गए।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें