फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदा से मुंबई क बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और मालदा टाउन के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 11 अप्रैल से छह जून तक किया जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि स्पेशल ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को और प्रत्येक बुधवार को मालदा टाउन से चलेगी। बताया कि सीएसएमटी मालदा टाउन समर स्पेशल सीएसएमटी से प्रत्येक सोमवार को दिन में 11.05 बजे खुलेगी और मंगलवार की दोपहर बाद 13.40 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी और बुधवार की रात 00.45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मालदा टाउन से बुधवार की दोपहर 12.20 बजे खुलकर 20.10 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चल कर यह ट्रेन बृहस्पतिवार की भोर में 03.50 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन न्यू फरक्का, बड़हरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किउल, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मनिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं दादर स्टेशनों पर रूकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का एक, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के पांच, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण श्रेणी के 04 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें