फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गर्मी की दस्तक, बाजार में एसी से ज्यादा कूलर की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलते मौसम के साथ तापमान बढ़ने लगा है। इसके साथ ही लोग दिन में ही घरों से निकलने में परहेज करने लगे हैं। ऐसे में कूलर, फ्रिज और एसी की डिमांड बढ़ गई है। इसके साथ ही बाजार में डिजाइनर पंखे की भी भरमार हो गई है।
विज्ञापन

गर्मी तेज होते ही अब तक ठंडा रहा होम अप्लायंस का बाजार भी गर्म हो गया है। बाजार में विभिन्न कंपनियों के एसी, कूलर, फ्रिज और पंखों की भरमार हो गई है। इलेेक्ट्रानिक्स दुकानदारों की दुकानें इससे भरी पड़ी है। कूलर और फ्रिज की कई वेरायटी बाजार में उपलब्ध है। दुकानदार रोहित जायसवाल ने बताया कि बाजार में पांच हजार रुपये से लेकर 18 हजार रुपये मूल्य तक के कूलर उपलब्ध है। इसके अलावा 14 सौ रुपये लेकर 22 सौ रुपये तक के डिजाइनर पंखे भी बाजार में धूम मचा रहे है। इसके अलावा एसी एनर्जी सेविंग एसी की डिमांड भी बढ़ गई है। बाजार में 33 हजार रुपये से लेकर 37 हजार रुपये तक के एसी बाजार में बिक रहे है। बाजार में 13 हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक के फ्रिज बाजार में उपलब्ध है। इसके अलावा टफेन ग्लास के फ्रिज की भी लोगों में काफी डिमांड है।
इनसेट
120 से 230 रुपये तक बिक रहा देशी फ्रिज
पीडीडीयू नगर। गर्मी में ठंडा पानी काफी राहत देता है। कई बार आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण कई लोग महंगे फ्रिज नहीं खरीद पाते है। ऐसे में मिट्टी का घड़ा उनके किसी फ्रिज से कम नहीं होता है। बाजार में देशी फ्रिज के नाम से प्रसिद्ध घड़े की भरमार है । बाजार में 120 रुपये से 230 रुपये तक मूल्य के घड़े बाजार में उपलब्ध है। हालांकि अभी इसकी बिक्री कम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें