फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नवरात्र में अभियान चलाकर खोले जाएंगे सुकन्या समृद्धि खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र में डाकघर की ओर से बेटियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान चंदौली सहित वाराणसी परिक्षेत्र के छह जनपदों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 वर्ष तक की बेटियों का खाता डाकघर में खुलवाया जा सकता है। इसमें आठ प्रतिशत ब्याज मिलता है। यह किसी भी लघु बचत योजना से अधिक है। मात्र 250 से खुलने वाला यह खाता बेटियों की पढ़ाई एवं शादी के लिए एक वरदान की तरह है। आयकर की धारा 80 सी के तहत आयकर में डेढ़ लाख तक की छूट का भी प्रावधान इस खाते में हैं। उन्होंने कहा कि परिवार की बेटियों का डाकघर में सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर कन्या पूजन कर सकते हैं। सहायक अधीक्षक डाकघर दिलीप सिंह यादव ने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने के लिए बिटिया के जन्म प्रमाण पत्र की प्रति और उसके माता या पिता के आधार कार्ड की प्रति और दो फोटो के साथ नजदीकी डाकघर में संपर्क किया जा सकता है। जिले में खाता खोलवाने के लिए चंदौली में हेल्पलाइन नंबर 9936391923 और 9161134540 जारी किए गए हैं। चंदौली में अब तक 13 हजार से अधिक बालिकाओं के सुकन्या खाते खोले जा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें