फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही सफलता संभव

Sun, 13 Dec 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कियों को सफल होने के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है। इससे भी आवश्यक है उनकी सुरक्षा। लड़कियों को सुरक्षा के साथ शिक्षा मिले तो देश का विकास तेज गति से होगा।
विज्ञापन


यह विचार सिकंदरपुर के स्वर्गीय रामविलास सिंह शिक्षा संस्थान में शनिवार को बच्चों के बीच अमेरिका के सीनियर साइंटिस्ट कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट के डॉ. फैजल खां ने व्यक्त किए।


उन्होंने कहा कि एक अच्छे परिवार की पहचान अच्छी पत्नी के  सहारे होती है। डा. फैजल खां ने बच्चों से कहा कि व्यक्ति  को सफलता के लिए शार्टकट रास्ता नहीं अपनाना चाहिए क्योंकि जीवन में सफलता  का सबसे बढ़िया मंत्र कठिन परिश्रम है। उन्होंने कहा किसी भी सफलता के लिए  शिक्षा अहम कड़ी है।
विज्ञापन


गरीबी और कठिनाई व्यक्ति को सफल होने से नहीं रोक सकती।  उन्होंने छात्रों को गुरुओं के सम्मान करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जानबूझकर झूठ नहीं बोलना चाहिए। कभी भी  फायदे के लिए इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कैंसर की रोग थाम के लिए योग, हेल्दी भोजन का सेवन करने के साथ प्रदूषण के बचने पर बल दिया। विद्यालय के एएमडी श्यामजी सिंह ने शहाबगंज स्थित भुड़कूड़ा निवासी डा.फैजल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

 कार्यक्रम  में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. एके शुक्ला, डा. जयदीप सिंह, सुनील  सिंह, गौरव सिंह, श्वेता सिंह, नीलिमा अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे। इसके पूर्व विद्यालय परिवार की ओर से डॉ. फैजल खां को बुके देकर  स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें