फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर का तटबंध टूटा फसल जलमग्न

Fri, 02 Jan 2015 12:49 AM IST
संवाददाता चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र स्थित भूपौली पंप नहर के टेल पर नहर का तटबंध टूट जाने से किसानों की लगभग एक सौ बीघा गेहूं की फसल जलमगभन हो गई।
विज्ञापन


इससे नाराज राम रुपदासपुर के किसानों ने मौके पर पहुंचकर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रदर्शनकारियों का आरोप है कि गेहूं की बोआई के समय टेल के किसानों को पानी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

 जैसे तैसे किसानों ने अपने खेतों में गेहूं की बोआई कर ली। लेकिन बुधवार की देर रात नहर का तटबंध टूट जाने से उनकी एक सौ बीघा फसल जलमगभन हो गया।

 भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि यदि विभाग भूपौली पंप नहर और वीरासराय लघुडाल नहर के बीच स्थित ड्रेन पर फाटक का निर्माण करा देता तो किसानाें का खेत आज पानी की तबाही से बच जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इस संबंध में मूसाखाड़ और बंधी डिवीजन  के अवर अभियंताओं से मिल कर उन्हें अवगत भी कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदर्शनकारी  किसानों ने चेताया कि यदि 10 दिन में ड्रेन पर फाटक निर्माण नहीं कराया जाता तो वह जोरदार प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हाेंगे।

प्रदर्शन करने वालाें में सारनाथ चौरसिया, विनोद कृष्ण पांडेय, बहादुर यादव, बहादुर राय, विनोद चौबे, अमरनाथ पांडेय, रिषु पांडेय, साधु मौर्य, संदीप विश्वकर्मा समेत काफी संख्या  में अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी रही। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें