फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सदर कोतवाली में तैनात दरोगा विजय बहादुर का बैरक में निधन

विज्ञापन
विजय बहादुर, फाइलफोटो
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक विजय बहादुर सिंह (55) का निधन हो गया। मंगलवार रात ड्यूटी पूरी के बाद वह खाना खाकर बैरक में सोने चले गए थे। सुबह साथी पुलिसकर्मी उन्हें जगाने पहुंचे तो शरीर में कोई हलचल नहीं हुई।
विज्ञापन

तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
मूल रूप से आजमगढ़ जिले के देवगांव (उपेंदा) के निवासी विजय बहादुर सिंह वर्ष 1990 में सिपाही के पद पर पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। पदोन्नति के बाद वह चंदौली सदर कोतवाली में उपनिरीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी पांडेय ने बताया कि मंगलवार की रात ड्यूटी के बाद वह खाना खाकर बैरक में सोए हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि नींद के दौरान हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें