फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मॉर्निंग वॉक से लौटे दरोगा सीने में दर्द से हुए बेहोश, मौत

विज्ञापन
विजय कुमार राय, फाइल फोटो
विज्ञापन
इलिया। स्थानीय थाने में तैनात उप निरीक्षक विजय कुमार राय (50) का बृहस्पतिवार सुबह निधन हो गया। मॉर्निंग वॉक से लौटकर थाने पहुंचे दरोगा के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ और वह बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल शहाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, विजय कुमार राय सुबह टहलने गए थे। लौटने के बाद वह इलिया थाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। विजय कुमार मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला गांव के रहने वाले थे। वह वर्ष 1994 बैच में पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय उनकी तैनाती इलिया थाने में थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और साथी कर्मचारी स्तब्ध रह गए।
थाना प्रभारी हरिनारायण पटेल ने बताया कि थाने में तबीयत बिगड़ने से दरोगा की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें