फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायसवाल स्कूल के छात्रों को आपदा में सुरक्षित रहने की दी सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अग्निशमन विभाग की ओर से नगर के जायसवाल स्कूल (इंटरमीडिएट कॉलेज मोदीनगर) में मॉकड्रिल के माध्यम से बच्चों को आपदा में सुरक्षित रहने की सीख दी गई। इस दौरान बताया किया यदि रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव हो तो बिजली बोर्ड के स्वीच को हाथ न लगाएं।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने कॉलेज के छात्र छात्राओं को बाढ़, भूकंप, बिजली गिरने जैसी आपदा में किस तरह बचाव करना है। इसके बारे में बताया। वहीं बोरबेल में गिरे बच्चे अथवा व्यक्ति को सुरक्षित ढंग से बाहर निकालने की कला सिखाई। वहीं आग के प्रकार और उसके बुझाने के तरीके समझाए। कहा कि यदि थोड़ा सा धैर्य रखें तो आग का फैलाव को रोका जा सकता है। इसके पूर्व आग लगने और कमरे में गैस भरने पर फंसे बच्चे को सुरक्षित ढंग से निकलने का प्रदर्शन भी किया। वहीं छात्रों से रसोई गैस सिलिंडर में लगी आग को बुझावाया। इस दौरान टाइम्स सेंटर फॉर लर्निंग लिमिटेड के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर किशन पासवान, ट्रेनर कृष्ण शर्मा,फायर सर्विस के लीडर नरेंद्र कुमार सिंह,चालक चितरंजन पाठक, फायरमैन उत्तम यादव, प्राचार्य प्रदीप कुमार, महेंद्र कुमार, रामकेवल वर्मा, कमलेश सिंह, राजकुमार सिंह, उज्जवल कुमार, सरोज कुमार, रामजी प्रसाद, लालजी प्रजापति, संतोष, सरोज कुमारी, रंजना पांडेय, अशोक कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें