फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: टीबी के लक्षण और बचाव के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
जिले को टीबी मुक्त बनाने के अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जनता हाईस्कूल गुरसंडी के प्रांगण में विद्यार्थियों को क्षय रोग के लक्षण, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में क्षय रोग विभाग के जिला समन्वयक सतीश शंकर यादव ने विद्यार्थियों को टीबी के विभिन्न लक्षणों और बचाव के तरीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से टीबी की जांच और उपचार समेत कई सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने घर-परिवार और आसपास के लोगों में टीबी के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाने के लिए प्रेरित करें। वहां नि:शुल्क जांच और उपचार की सुविधा का लाभ लेकर रोग से मुक्ति पाई जा सकती है। सतीश शंकर यादव ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक होने के साथ आसपास के लोगों को भी टीबी के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से जिले को टीबी मुक्त बनाने के अभियान को गति दी जा सकती है। कार्यक्रम में अभिनव द्विवेदी, सुरेंद्र द्विवेदी, डॉ. कैलाश सिंह, दिलीप कुमार पांडेय, इंद्र कुमार पांडेय, अजय कुमार उपाध्याय, रागिनी पांडेय सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें