फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
सकलडीहा पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कराने के लिए प्राचार्य से वार्ता करते छात्र। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्र आंदोलन कर रहे हैं। कॉलेज प्रशासन द्वारा चुनाव की तिथि निर्धारित नहीं किए जाने से नाराज छात्र नेताओं ने बुधवार को प्राचार्य कक्ष में प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे चुनाव तिथि की घोषणा कराने पर अड़े रहे। अंत में प्राचार्य ने कुछ जांच के बाद चुनाव की तिथि घोषित करने का आश्वासन देकर छात्रों का प्रदर्शन समाप्त कराया। छात्रों ने चेताया कि 15 फरवरी तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं किए जाने पर वे आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन

सकलडीहा पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन होने के बाद पांच बार चुनाव की तिथि टल चुकी है। पूर्व में छात्रों के धरना-प्रदर्शन के बाद सात फरवरी को चुनाव कराने की घोषणा की गई थी। इस घोषित तिथि के पांच दिन बीत जाने के बाद भी चुनाव नहीं हो सका है। चुनाव की आगामी तिथि को लेकर भी कॉलेज प्रशासन कोई स्पष्ट निर्णय नहीं ले पा रहा है। चुनाव की तिथि का निर्णय नहीं होने पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा । आक्रोशित छात्र नेता प्राचार्य कक्ष में चुनाव की तिथि की घोषणा को लेकर धरना पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। देर तक हंगामा चलने के बाद प्राचार्य की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस छात्रों पर धरना समाप्त करने का दवाब देने लगी लेकिन छात्र अड़े रहे। अंत में शाम पांच बजे करीब प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार सिंह ने जांच के बाद चुनाव तिथि की घोषणा करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। प्रदर्शन करने वालों में कुलदीप यादव, सत्यप्रकाश यादव, धनंजय यादव, भरत यादव, अजय, सोनू यादव, आर्यन, अतुल पांडेय, प्रियांशु सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें