फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत आईडी से बना रहे थे रेल टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू और मानसनगर पोस्ट तथा सीआईबी की टीम ने संयुक्त रूप से नगर में ई टिकट के व्यापार का भंडाफोड़ किया है। 40 फीट रोड पटेलनगर में स्थित एक दुकान पर छापा मारकर व्यक्तिगत यूजर आईडी पर निकाले गए तत्काल टिकट के साथ काशीनाथ शर्मा को गिरफ्तार किया। इसी तरह पटेलनगर से ही विनोद कुमार श्रीवास्तव को तत्काल टिकट के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल की टीम को सूचना मिली कि नगर में ई टिकट के नाम पर रेलवे टिकट बनाने का अवैध धंधा फल फूल रहा है। इसके आधार पर जांच पड़ताल शुरू की गई। इसकी क्रम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने पटेल नगर स्थित 40 फिट रोड पर स्थित विनायक ऑनलाइन सर्विस दुकान के मालिक काशीनाथ शर्मा को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर तत्काल टिकट निकालते हुए गिरफ्तार कर लिया। यूजर आईडी को चेक करने पर पता चला कि साल भर में एक लाख् रुपये से अधिक का अवैध टिकट का व्यापार किया गया है। इसी क्रम में पटेल नगर स्थित विनोद कुमार श्रीवास्तव के पास से तत्काल के-टिकट बरामद हुआ। उनके यूजरआईडी को चेक करने पर लगभग नब्बे हजार का टिकट साल भर में बना मिला। दोनों का चालान कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें