सेंट्रल पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय नवरात्रि उत्सव की शुरूआत सोमवार को हुई। पहले दिन स्कूल के उतरौत चकिया में डांडिया और नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया। इसमें छात्र छात्राओं ने रामायण और माता दुर्गा के नौ अवतारों को मंच पर जीवंत किया। बच्चों के नृत्य नाटिका को देख कर अभिभावक दंग रह गए और खूब वाहवाही की।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरूआत करते विद्यालय के सीएमडी डॉ. विनय वर्मा ने कहा कि सीपीएस ग्रुप की कोशिश रहती है कि भारतीय संस्कृति के हर पर्व और त्यौहार के बारे में बच्चों के मानस पटेल पर विशेष जानकारी दी जाए। इस मौके पर केसी श्रीवास्तव, प्रशांत गुप्ता, कालीदास त्रिपाठी, विशेश्वर कुशवाहा, शिवशंकर, साधु यादव रहे। स्वागत सत्यम वर्मा ने, संचालन पूनम पांडेय व सुधा अविनाश ने आरैर धन्यवाद ज्ञापन प्रिंसिपल प्रमोद कुमार पांडेय ने किया।