फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रो- का दूसरे दिन भी धरने जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण काल के सामान्य होते ही महाविद्यालयों में कक्षाएं चलने के साथ ही महात्मा गांधी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव होने के बाद उससे संबंद्ध कालेज में भी छात्रनेता चुनाव की मांग करने लगे हैँ। इसी क्रम में रविवार को नगर स्थित एलबीएस पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित किये जाने की मांग को लेकर छात्र दूसरे दिन भी धरने पर बैठ रहे। छात्रों का कहना है कि जब तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं होगी धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

सछास के जिलाध्यक्ष यादवेश कुुमार ने कहा कि काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव हो गया लेकिन संबद्ध कालेजों में कालेज प्रशासन चुनाव की तिथि घोषित नहीं कर रहा है। जब तक चुनाव की तिथि नहीं घोषित होगी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। योगेंद्र यादव चकरू ने कहा कि कालेज प्रशासन जल्द चुनाव की तिथि घोषित करे। इस दौरान आजाद सिंह, राहुल यादव, सूरज चौहान, बाबू भारती, अभिषेक मेहता, मोहित, चंद्र प्रकाश यादव मौजूद रहे। गौरतलब है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज के छात्रों ने पिछले दिनों छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित किए जाने के लिए धरना दिया था। छात्रों के धरने के बाद महाविद्यालय प्रशासन ने चुनाव अधिकारी की घोषणा की और धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद तिथि की घोषणा नहीं हो सकी। इसके बाद छात्र महाविद्यालय के बाहर धरने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें