मुगलसराय। लालबहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने छात्रवृत्ति न
मिलने से नाराज होकर बुधवार को कालेज के गेट पर समाज कल्याण अधिकारी का
पुतला जलाया।
छात्रों ने कालेज के प्राचार्य पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। छात्रों ने प्रशासन से छात्र वृत्ति उपलब्ध करवाने की मांग की है।
सभा
में छात्र नेता भानु यादव ने कहा कि कालेज और समाज कल्याण विभाग के
अधिकारियों की लापरवाही के कारण जरूरतमंद छात्रों को अब तक छात्रवृत्ति
नहीं मिली है। जिससे गरीब छात्रों को पेरशानी हो रही है।
छात्रों ने कहा कि
प्रदेश सरकार समय से छात्रवृत्ति उपलब्ध करा रही है लेकिन स्थानीय प्रशासन
की लापरवाही से यह सुविधा छात्रों को समय से नहीं मिल पा रही है।
निखिल
राज (निक्की गुप्ता) ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले
लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। क्षितिज कुमार ने कहा
कि कालेज प्रशासन छात्रों की समस्या से अनजान बना हुआ है। कालेज प्रशासन भी
छात्रों ंकी सुविधाओं को ध्यान नहीं दे रही।
पुतला दहन में धीरज यादव,
जितेन्द्र कुमार, दिनेश यादव, मुजफ्फर हुसैन, आकाश जायसवाल, रजत वर्मा,
विकास राज, विकास जायसवाल, अखिलेश, अमन ओझा, मिथिलेश, साबिर अली, अरुण
यादव, संदीप, बबली, विकास कन्नौजिया, विशाल गुप्ता, अजय शाह, इजहार, विक्की
आदि रहे।