फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरदीप और श्रेया बने हेड

Thu, 06 Aug 2015 01:26 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मानसनगर  स्थित मानस कान्वेंट स्कूल में बुधवार को समारोहपूर्वक  छात्रों को पदभार ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन


इस दौरान छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक  कार्यक्रम से उपस्थित लोगों का मन मोहा। स्कूल के बारहवीं के छात्र अमरदीप  और छात्रा श्रेया को हेड चुना गया।


कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि  पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान उन्होंने  विभिन्न पदों पर चयनीत छात्रों को नाम पट्टिका पहनाकर पद की शपथ दिलायी।
विज्ञापन



इस  दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि समय के साथ बच्चों को जिम्मेदारी देने से  उनका अच्छा विकास होता है। इस संदर्भ में विद्यालय प्रशासन सराहनीय कार्य  कर रहा है।

विभिन्न पदों पर छात्रों को जिम्मेदारी देने से पढ़ाई के साथ  साथ उन्हें जिम्मेदारी लेने का साहस भी पैदा होगा। उन्होंने छात्रों को  पढ़ाई के लिए अथक प्रयास करने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न पदों पर  चयनीत छात्रों के नाम की घोषणा प्रधानाचार्य ने की।

इसमें बारहवीं के  अमरदीप और श्रेया श्रीवास्तव हेड, निखिल सिंह और रूसदा सिद्दीकी वाइस हेड,  राहुल चौहान, अमन कुमार,सूर्यकांत, अनिरूद्ध सिंह हाउस कैप्टन, इसी तरह  आरजू बानो, रूपल यादव, रश्मी पांडेय, अनिमा हाउस कैप्टन, विकास कुमार, हर्ष  सिंह, अभिषेक पांडेय और विशाल सिंह हाउस वाइस कैप्टन, यासमिन खान, दिव्या  सिंह, प्रीति पांडेय, प्रियंका सिंह हाउस वाइस कैप्टन, शुभम जायसवाल और मधु  पाठक  स्पोर्ट्स कैप्टन, अक्षय कुमार, कीर्ति ओझा स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन,  सुशील कुमार और श्वेता कुमारी हेड लिटरेरी इंचार्ज, अंकुर यादव व दीक्षा  राय, तालिब सिद्दीकी व शीतल सिंह कल्चरर इंचार्ज बनाए गए।
विज्ञापन


 इसके पूर्व छात्र  छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रसतुत कर लोगों केे मन  मोह लिए। इस मौके पर डा. राजीव, विनोद बिंद, सुभाष सिंह, सतीश सिंह, जावेद  आलम, संतोष कुमार, धर्मेन्द्र कुमार,दिलीप अग्रवाल, सूरज चौबे, देवेन्द्र  श्रीवास्तव, सौरभ केशरी, आलोक, सोनाली चटर्जी, रचना मुखर्जी, लता सक्सेना,  प्रीति आनंद आदि उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत प्रबंधक सुरेश सिंह ने और  धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य डा. एस नाथ ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें