लिटिल फॉक स्कूल गुरुकुलम कैली भूपौली के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने सतरंगी छटा बिखेरी।
छात्रों
के नृत्य, संगीत और प्रकाश संयोजन ने अभिभावकों को अचंभित किया। छात्रों
ने गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से कभी लोगों को हंसया तो कभी प्रतिभा का
लोहा मनवाया। छात्र छात्राओं ने कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को संदेश
दिया।
झंकार नामक कार्यक्रम की शुरूआत जिला जज एसएन त्रिपाठी ने दीप
प्रज्ज्वलित कर की। स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत और बुके देकर अतिथि का
स्वागत किया। स्कूल के चेयरमैन डा. सत्यकेतु जायसवाल ने अपने स्कूल और
उपलिब्धयों के बारे में बताया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत
गणेश वंदना के साथ हुई।
छात्रों ने शिव तांडव, गंगा आरती प्रस्तुुत कर
लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद हनुमान चालीसा और सेल्फी गीत के माध्यम
से लोगों को रिझाया। छात्रों ने पापा कहते है कि गीत पर आकर्षक नृत्य
प्रस्तुत किया तो सालसा, हीप हाप, राजस्थानी नृत्य से अभिभावकों को अपने
मोह पाश में बांधा।
जुगलबंदी, सूफी संगीत, कलरिंग, पट्टू आदि कार्यकमों पर
दर्शक खोए रहे।
किलकारी की प्रस्तुति देख कर दर्शक खो गए।
इस दौरान डा. राजीव, नगरपालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।