फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने थाने में किया प्रदर्शन

Tue, 08 Sep 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुंडेहरा के छात्रों ने प्रधानाध्यापक और चपरासी पर जबरन शौचालय की सफाई कराने का आरोप लगाते सोमवार की सुबह थाने में प्रदर्शन किया और मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रामप्रकट यादव ने पैंथर दस्ते को भेजकर विद्यालय का मुआयना करवाया।


  छात्रों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से उनसे विद्यालय परिसर में झाड़ूू लगवाई जाती है।

परिसर में बने शौचालय का इस्तेमाल अध्यापक करते हैं, लेकिन उसकी सफाई छात्रों से कराई जाती है। छात्रों को शौचालय का इस्तेमाल करने से प्रधानाध्यापक मना करते हैं।

कहा कि सोमवार की सुबह प्रधानाध्यापक और चपरासी ने छात्रों से परिसर में झाड़ूू लगाने के लिए कहा। छात्रों ने जब इसका विरोध किया, तो पिटाई की गई।

छात्रों ने प्रधानाध्यापक और चपरासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी केके सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया छात्रों का आरोप निराधार लग रहा है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


इस संबंध में प्रधानाध्यापक धर्मजीत का कहना है कि देर से आने के कारण छात्रों को फटकार लगाई गई थी। इससे नाराज होकर छात्र ग्रामीणों के दबाव में आकर आरोप लगा रहे हैं। छात्रों के सारे आरोप गलत हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें