फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव टलने पर हंगामा

Sun, 16 Oct 2016 01:57 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
सकलडीहा पीजी कालेज में प्राचार्य का घेराव करते छात्र।
विज्ञापन
सकलडीहा पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने पर छात्रों का गुस्सा भड़क उठा। छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में पहुंचकर जमकर हो हल्ला मचाया।  मौके पर पहुंचे कोतवाल अजय अवस्थी ने त्योहारों का हवाला देते हुए छठ पूजा  बाद चुनाव करवाने का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया। छात्रों ने पुलिस  प्रशासन को चेताया कि छठ पूजा बाद चुनाव नही हुआ तो छात्र सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन



   पिछले कई दिनों से छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रनेता दबाव बना रहे थे।  प्राचार्य डॉ. पीके सिंह और चुनाव अधिकारी डा. शिवसहाय सिंह यादव चुनाव को  लेकर पूर्व में डीएम से मिलकर सहमति प्राप्त किया था। इसके बाद एसडीएम  जितेन्द्र कुशवाहा से लिखित रूप से सहमति मांगी थी। एसडीएम की सहमति मिलते  ही चुनाव अधिकारी ने 14 अक्तूबर को अधिसूचना जारी करके 18 को नामांकन और   27 अक्तूबर को चुनाव का घोषणा की थी।

सुबह अचानक चुनाव तिथि टलने पर  छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्र नेताओं ने प्राचार्य कक्ष में पहुंचकर हो  हल्ला मचाने लगे। मौके पर पहुंचे कोतवाल अजय अवस्थी ने प्रधानमंत्री का   कार्यक्रम और त्योहारों का हवाला देते हुए छठ पूजा बाद चुनाव करवाने का  आशस्त्रत्त्वासन देकर शांत कराया। इस बाबत प्राचार्य डॉ. पीके सिंह ने बताया कि  चुनाव के लिये डीएम से मुलाकात कर सहमति ली गयी थी। एसडीएम द्वारा परमिशन  लिखित रूप से  देने के बाद चुनाव की घोषणा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें