फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस महत्वपूर्ण स्थलों का होगा सुंदरीकरण

Sat, 15 Oct 2016 01:34 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलिया के घुरहूपुर में बौद्ध स्थल ही नहीं बल्कि जिले के दस स्थलों का विकास पर्यटक स्थलों के रूप में होगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री को इसके लिए पत्र लिखा था। इसके आधार पर इअरनेस्ट यंग के वाइस प्रेसिडेंट कार्तिक कामत एवं इशान आनंद की टीम के सदस्यों ने पर्यटन के लिए स्थलों का भौतिक सत्यापन किया।
विज्ञापन

जिले में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। प्राकृतिक सौंदर्य के साथ धार्मिक पर्यटक स्थलों की भरमार है। इसके विकास से न सिर्फ  इसकी महत्ता बढ़ेगी बल्कि क्षेत्र का विकास भी होगा। इसको देखते हुए केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ  पांडेय ने पिछले दिनों जिले के टांडाकला में बाबा कीनाराम सौंदर्यीकरण एवं घटवारी माई मंदिर घाट का निर्माण तथा स्थल विकास, चांदीतारा में वेदव्यास मंदिर पर सौंदर्यीकरण एवं स्थल विकास, बरठी में कालेश्वर मंदिर पर सौंदर्यीकरण, गंगा नदी में गुरैनी पर घज्ञट निर्माण, नियामताबाद में शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण व स्थल विकास, जामडीह में बाबा जामडीह शिव मंदिर पर सौंदर्यीकरण, धानापुर कमालपुर मेमं हनुमान मंदिर का सौंदर्यीकरण, चहनियां में महरौड़ा माई मंदिर का विकास कराने की मांग की। इसके आधार पर पर्यटन मंत्रालय की कार्यदायी संस्था इयरनेस्ट यंग के वाइस प्रेसिडेंट कार्तिक कामत एवं ईशान आनंद की अगुवाई में टीम के सदस्यों ने प्रस्तावित स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया और विकास में होने वाले कायों को सूचि बद्ध किया। इस दौरान टीम के साथ सांसद चंदौली के प्रतिनिधि के रूप में अभिमन्यु  सिंह, सर्वेश कुशवाहा,  प्रमोद तिवारी, विभिन्न  मंडलों के  मंडल अध्यक्ष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें