फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बोर्ड परीक्षा में नकल करता पकड़ाया छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की ओर से संचालित इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों की परीक्षा मंगलवार को दोनों पालियों में कड़ी निगरानी के बीच हुई। इस दौरान सचल दस्ता ने अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े जाने पर एक परीक्षार्थी को रिस्टीकेट (निस्काषित) कर दिया। परीक्षा में शुचिता बनाए रखने को लेकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद् की इंटरमीडिएट की प्रथम पाली में मुद्रण, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो, तकनीक बुनाई, आटोमोबाइल, रंगीन टेलीविजन व हिंदी-अंग्रेजी टंकण विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत कुल 253 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 235 ने परीक्षा दी जबकि 18 परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रहे। दूसरी पाली में भी इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र एवं कृषि भाग एक और भाग दो की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें पंजीकृत 9253 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 8242 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 1061 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा केंद्रों का जिला विद्यालय निरीक्षक जय प्रकाश सहित सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और विभाग की तरफ से नियुक्त सचल दल ने निरीक्षण किया। इस दौरान खोर स्थित विमला इंटर कालेज में बने परीक्षा केंद्र में पूनम सिंह के नेतृत्व में गठित सचल दल ने चेकिंग के दौरान छात्र मनोज कुमार विश्वकर्मा को कृषि विषय की परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े जाने पर रिस्टीकेट कर दिया। शेष सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें