फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एरियर के लिए रहे पर हड़ताल

Sat, 07 Feb 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
छह साल का एरियर व शिक्षकों के एक महीने का वेतन भुगतान न होने से सकलडीहा पीजी कालेज के शिक्षक व कर्मचारी  शुक्रवार को हड़ताल पर बैठे रहे।
विज्ञापन


इस दौरान धरना भी दिया। देर शाम मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घंटों मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। उधर प्राचार्य डा. प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मामला हल किए जाने को लेकर प्रयास जारी है। 


गौरतलब है कि  सकलडीहा पी जी कालेज में कुल 36 शिक्षक व कर्मचारी तैनात हैं। कर्मचारियों का वर्ष 2008 से 2014 तक एरियर व शिक्षकों के एक महीने का वेतन भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे नाराज शिक्षक व कर्मचारी चार फरवरी से आंदोलित हैं। शुक्रवार को हड़तालियों व प्राचार्य के बीच विवाद बढ़ गया। मामला बिगड़ता देख प्राचार्य डा. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाली पुलिस को बुलवा लिया। कोतवाल साजिद सिद्दीकी भी  कालेज में पहुंचे पर बात नहीं बनी । 

उधर प्राचार्य द्वारा यह कहा गया वेतन पे बुक पर एक दिन बाद हस्ताक्षर करेंगे। लेकिन शिक्षक आज ही कराने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें