फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से गिरी मड़ई, बालक की मौत

Sat, 13 Jun 2015 01:50 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धीना थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे आई आंधी से एक मड़ई गिरने से उसमें दबकर एक बालक की मौत हो गई तथा तीन मवेशी घायल हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने बालक को मलबे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं नौगढ़, सैयदराजा और कमालपुर क्षेत्र में छह स्थानों पर पेड़ गिर जाने से मार्ग बाधित हो गया।


शुक्रवार की शाम करीब चार बजे आसमान में कुछ कुछ बादल दिखने लगे। इसी के बाद अचानक तेज आंधी चलने लगी। आंधी से बचने के लिए बहेरी गांव निवासी पुज्जू राम की मड़ई में चार बच्चे छोटे, भुंवर, विकास और आकाश चले गए। तभी ईंट की दीवार पर टिकी मड़ई भरभरा कर गिर गई।
विज्ञापन


जिसमें अंगद राम का दस वर्षीय पुत्र आकाश व दो भैंसें तथा एक पड़िया दब गई। शेष बच्चे बाहर निकल गए। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मड़ई का मलबा हटाकर अंगद राम के दस वर्षीय पुत्र आकाश को निकाला। स्थानीय अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया।

 वहीं मलबे में दबे मवेशियों को घायलावस्था में निकाला। अंगद राम के तीन बच्चों प्रीति (15), आकाश (10), विकास (06) में आकाश बीच का था। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार, पूर्व प्रधान रामाराम, जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह पहुंच गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें