फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोरकीपर का एक माह का वेतन रोका

Wed, 26 Oct 2016 01:29 AM IST
chandauli
विज्ञापन
साहूपुरी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण करते डीएम कुमार प्रशांत। - फोटो : chandauli
विज्ञापन
साहूपुरी विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने स्टोर कीपर का एक माह का वेतन रोक दिया। कारण स्टोर कीपर ने एक अक्तूबर से उपस्थिति पंजिका पर हस्तारक्षर नहीं किया था। इस लापरवाही पर डीएम ने सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई की।  वहीं, निरीक्षण के दौरान उन्होंने खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कुमार प्रशांत मंगलवार को दोपहर बाद दो बजे साहूपुरी विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने उपस्थिति पंजिका को देखा। इसमें स्टोर कीपर के हस्ताक्षर एक अक्तूबर से नहीं थे। यही नहीं मौके पर स्टोर कीपर मिला भी नहीं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अगले आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। डीएम ने  ट्रांसफार्मरों के मरम्मत के  संबंध में जानकारी ली तथा हिदायत दी कि जले हुए ट्रांसफार्मरों को तत्काल  मरम्मत कर ठीक कराए। यही नहीं मरम्मत के बाद ट्रांसफार्मरों को शीघ्र विद्युत जन सुविधा  केंद्र को हस्तांतरित करें। उन्होंने कार्यदायी संस्था  द्वारा 17 अक्तूबर को खराब ट्रांसफार्मर को 25 अक्तूबर को वर्कशाप में  लाने पर फटकार लगायी। अधिशासी अभियंता को कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। वर्कशाप के अवर अभियंता को हिदायत दी कि खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत समय से कराए।  

उपकेंद्र का निरीक्षण करने के बाद डीएम पड़ाव चौराहे पर बन रहे पुलिस बूथ का निरीक्षण किया। पुनीत  आटो मोबाइल व एंबिशन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी  के सहयोग से बन रहे बूथ को मानक के अनुरूप समय से पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। चेतावनी दी कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता जयप्रकाश यादव ने पत्रक सौंप कर चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग की। बताया कि अतिव्यस्त चौराहे पर सुलभ शौचालय न होने से दिक्कत हो रही है। इस पर डीएम ने निर्माण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें