फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण कार्य रोकवाया

Fri, 27 Feb 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड के डा. राम मनोहर लोहिया ग्राम दिरेहूं में संपर्क मार्ग निर्माण में मानक के विपरीत कार्य देखकर गुस्साये ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान रामलाल सोनकर के नेतृत्व में जमकर हंगामा मचाया तथा मौके पर हो रहे कार्य को रोकवा दिया।
विज्ञापन


गुरुवार को चकिया-अहरौरा मार्ग से दिरेहूं गांव तक संपर्क मार्ग का निर्माण ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था। मार्ग निर्माण में मानकों का सही प्रयोग न देखकर ग्रामीण नाराज हो गये तथा उन्होंने इसकी सूचना प्रधान रामलाल सोनकर को दी।

जिस पर प्रधान सहित काफी लोग मौके पर पहुंच गये तथा नारेबाजी करते हुए कार्य का विरोध करने लगे तथा दबाव बनाकर काम रोकवा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मानक का सही प्रयोग न करने पर सड़क नहीं बनने दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में मुरली यादव, सत्तन यादव, रमेश सैनी, पवन कुमार, विकास, रामचेला, कैलाश आदि ग्रामीण सम्मिलित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें