फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से चोरों ने उड़ाया माल

Tue, 22 Nov 2016 01:51 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत पुरानी डांडी में रविवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने एक घर से 17 हजार रुपये नकद, दूसरे घर से सिलाई मशीन चुरा ली जबकि एक घर में चोरी में असफल रहने पर बैंक की पासबुक फूंक दी। हालांकि चोर की हरकत सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  
विज्ञापन

आधी रात के बाद चोर सबसे पहले दिनेश पांडेय के घर में घुसा। चोर ने आलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे 17 हजार रुपये नकद चुरा लिए। आश्चर्य की बात यह है कि जिस घर में चोर ने नकदी चुरायी, उसी घर में आठ लोग सोए थे। किसी को इसकी भनक नहीं लगी।
 इसके बाद चोर ने रमेश पांडेय के घर में घुस कर सिलाई मशीन चुरा ली। चोरों ने आत्माराम सिंह के घर में चोरी का प्रयास किया । सुबह चोरी का पता चला तो पीड़ितों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और सीसी टीवी के आधार पर चोर की पहचान की कोशिश में    जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें