पीडीडीयू नगर। बबुरी थाना क्षेत्र के सिकरी गांव में बुधवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सिकरी में जमीन के विवाद पुराने विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर लाठी डंडे चलने लगे, जिसमें शिवरतन विश्वकर्मा (65), उज्ज्वल (15), शिवशरण विश्वकर्मा (40) और चतुर्भान (30) घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी विंध्येश्वरी पांडेय ने बताया कि घायलों की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।