फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टीदारो के बीच चले लाठी डंडे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली के चकिया गांव में शनिवार की रात महिलाओं के झगड़े के बाद पट्टीदारों के बीच लाठी डंडे चले। मारपीट में महिला सहित दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान पुरुष की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मधुपुर चकिया गांव में एक दिन पहले दो पट्टीदारों के महिलाओं में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आस पास के लोगों ने दोनों पक्ष को समझा बुझाकर शांत करा दिया। शनिवार की रात इसी बात को लेकर दोनों पक्ष एक बार फिर आमने सामने हो गए। बात बढ़ी तो दोनों पक्ष की ओर से ईंट पत्थर चलने लगे। वहीं लाठी डंडे से एक दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में एक पक्ष के राजू बियार (55) और मुन्नी देवी (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान राजू की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर पहुची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पुत्र शेरू बियार के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस सबंध में कोतवाल गोपाल गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार चारों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें