फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में चले लाठी-डंडे, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। थाना क्षेत्र के इसरगोढ़वा गांव में शुक्रवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज शहाबगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में लग गई है।
विज्ञापन

गांव के दिनेश चौहान और रमेश यादव का पास में जमीन है। जहां पर बंजर भूमि भी है। इस पर कब्जा करने और मना करने को लेकरदोनों में विवाद बढ़ गया और कहासुनी होने लगी । देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के कृष्णावती देवी (38), राम सिंह चौहान (35), नरसिंह चौहान (37), धनवती देवी (40) घायल हो गयी। वहीं दूसरे पक्ष से मनीषा यादव (23), मुरारी यादव (42), छोटू यादव (29), रामलोचन यादव (36) को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज शहाबगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से पड़े तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें