पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू स्टेशन पोस्ट के जवानों ने रविवार को रेलवे कॉलोनी और उससे सटे गांवों में कोरोनाके प्रति जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया। लोगों से हर हाल में घरों में रहने का आह्वान किया।
रेलवे सुरक्षा ब्लाक कोरोना के फैैलाव को रोकने के लिए लगातार सक्रिय हैं। इसके लिए जहां लॉकडाउन में आईआरसीटीसी की मदद से असहायों को रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में भोजन करा रही है। वहीं लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार की देख रेख में सुरक्षा बल की टीम ने यूरोपियन कॉलोनी, प्लांट डिपो रेलवे कॉलोनियों में माइक से एनाउंस कर लोगों से घरों में रहने की अपील की। इस दौरान लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करने और लाकडाउन के नियमों का पालन करने का आह्वान किया। कहा कि थोड़ी सी लापरवाही पूरे देश के लिए खतरनाक हो सकता है।