फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्टेशन मास्टरों ने विरोध मार्च निकाला, धरना दिया

विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करते स्टेशन मास्टर। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आगरा कैंट स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मास्टर से मारपीट की घटना के बाद स्टेशन मास्टरों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के बैनर तले स्टेशन मास्टरों ने मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से विरोध मार्च निकाला। नारेबाजी करते हुए स्टेशन मास्टर डीआरएम ऑफिस पहुंचे, जहां धरना प्रदर्शन के बाद डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रेल प्रशासन से दोषी आरपीएफ के जवानों को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

पूरे मंडल के स्टेशन मास्टर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर पहुंचे। यहां से बैनर-पोस्टर लेकर स्टेशन मास्टरों ने विरोध मार्च निकाला। स्टेशन मास्टर दोषी आरपीएफ जवानों को बर्खास्त करो, आरपीएफ की मनमानी नहीं चलेगी आदि नारे लगाते हुए डीआरएम ऑफिस पहुंचे। यहां धरना सभा में एसोसिएशन केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि आगरा कैंट स्टेशन पर हुई घटना निंदनीय है। यात्री की सहायता करने पर आरपीएफ के जवानों ने डिप्टी एसएस से मारपीट की। आरोपी जवानों को निलंबित किया गया है लेकिन यह काफी नहीं है। दोषी जवानों को बर्खास्त करना होगा।
मंडल सचिव प्रिंस कुमार ने कहा कि स्टेशन अधीक्षक पूरी लगन और अनुशासित तरीके से ट्रेनों का परिचालन करते हैं। महिला यात्री की सुरक्षा के लिए ट्रेन रुकवाई लेकिन आरपीएफ जवानों ने वरिष्ठ डिप्टी एसएस से दुर्व्यवहार किया। कहा कि डिप्टी एसएस से दुर्व्यवहार करने वाले आरपीएफ जवानों को बर्खास्त नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष अमित रंजन कुमार, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ना कुमार, अभय राय, गोमेद पांडेय, बाल मुकुंद शर्मा, मुकेश गुप्ता, मंडल कोषाध्यक्ष शंभु कुमार, रणधीर कुमार, नीरज कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें