फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नहरों में गलत ढंग से बनाए गए 15 बंधे हटवाए

विज्ञापन
बौरी नहर से अवैध बंधों को हटवाते सिंचाई विभाग के अ​धिकारी। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
नियामताबाद। पं दीनदयाल उपाध्याय तहसील क्षेत्र के मूसाखाड़ प्रखंड वाराणसी के एक्सईएन रविशंकर मिश्रा के नेतृत्व में सिंचाई विभाग की टीम ने बुधवार को नारायणपुर नहर, जोगवा रजबाहा और बौरी रजबाहा का निरीक्षण किया। इस दौरान नहरों पर 14 से 15 स्थानों अनधिकृत रूप से बनाए गए बंधों को हटवाया गया। उन्होंने कहा कि इससे नहर के अंतिम छोर (टेल) तक किसानों को पानी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नियामताबाद गांव के किसानों ने कोटवा माइनर में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने की समस्या उठाई। इस पर एक्सईएन ने अधिकारियों को कोटवा माइनर में जल प्रवाह बढ़ाकर किसानों तक पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता रविशंकर मिश्रा ने बताया कि किसानों के खेतों तक निर्बाध सिंचाई जल पहुंचाने के उद्देश्य से नहरों में बने अवरोध हटवाए गए हैं।
नहर में जल प्रवाह बढ़ाने के लिए 10 पंप संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि हेड से लेकर टेल तक सभी किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो। इस अवसर पर सहायक अभियंता तृप्ति सोनी, अवर अभियंता रितेश दुबे, अरुण सिंह, राजेश्वर सिंह, मुकेश सिंह, आनंद सिंह एवं दीपक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें