फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिलने पर राजकीय महिला चिकित्सालय सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में कार्यरत स्टाफ नर्स के कोरोना संक्रमित मिलने पर मंगलवार को अस्पताल को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। पिछले दिनों स्टाफ नर्स की भोगवार स्थित एलवन केंद्र में उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बाद अस्पताल को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं अब उसके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन होने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। राजकीय महिला चिकित्सालय की स्टाफ नर्स के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद वहां हड़कंप मच गया। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्टाफ नर्स के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा राह है। अस्पताल को एतिहातन 48 घंटे के लिए सील कर दिया है। वहीं इसके बाद अस्पताल को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। पिछले दिनों स्टाफ नर्स की भोगवार स्थित एलवन केंद्र पर ड्यूटी लगाई गई थी। वह मंगलवार को अस्पताल में ड्यूटी ज्वाइन करने आई थी जहां उनका सैंपल लेकर जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आकिफ अहमद ने बताया कि स्टाफ नर्स के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अस्पताल को सील कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें