फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध व पुलिस के तानाशाही रवैये के खिलाफ भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पीडीडीयू नगर तहसील में विरोध जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जब से प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार बनी है तबसे अपराध में वृद्धि हुई है। इतना ही नहीं पुलिस भी दलितों व मजदूरों पर अत्याचार कर रही है। इनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि कोरोना महामारी के चलते लाकडाउन में प्रवासी मजदूरों की स्थिति बहुत ही खराब हो गई है लेकिन शासन और प्रशासन की लापरवाही से किसी भी तरह का सुधार नहीं हुआ। कहा कि लॉकडाउन के कारण उत्पन्न हुई विकट स्थिति को देखते हुए सरकार को गरीबों में 35 किलो राशन व दस हजार रुपए महीने की आर्थिक मदद करनी चाहिए। उन्होंने चेताया कि यदि उनकी मांगें नहीं पूरी हुई तो कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान गुलाबचंद, ठाकुर प्रसाद, रामप्यारे यादव, कन्हैया यादव, संजीव यादव, मेंहदी हसन, श्यामप्यारी, संजय, सुजीत, नंदन, लालचंद मौजूद हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें