फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राज्य महिला आयोग की सदस्य 17 दिसंबर को करेंगी जनसुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 17 दिसंबर को अपरान्ह 1 बजे से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, चंदौली में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस जनसुनवाई कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की पीड़ित महिलाएं एवं बालिकाएं अपनी शिकायतें सीधे आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगी। जनसुनवाई में पाक्सो एक्ट, लैंगिक असमानता, भूमि संबंधी विवाद, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य महिला एवं बालिका उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी। पीड़िता महिला या बालिका अपनी शिकायत सादे कागज पर प्रार्थना पत्र के माध्यम से स्वयं उपस्थित होकर माननीय सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश लखनऊ के समक्ष रख सकती हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने पीड़ित महिलाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और निर्भीक होकर अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखें, ताकि समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें