फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राज्य स्तरीय पहलवान निकला चोर गिरोह का सरगना, 30 लाख के आभूषण बरामद

Sun, 28 Feb 2021 12:28 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

चंदौली जिले की सैयदराजा पुलिस ने शनिवार को चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के करीब 30 लाख के जेवर बरामद किए हैं। चोरों में राज्य स्तरीय पहलवान भी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में इसका खुलासा किया है। 

विज्ञापन


बताया कि सैयदराजा के ककरही निवासी शिवेंद्र गुप्ता के घर 18 जनवरी की रात नकबजनी कर करीब 30 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, नगदी समेत अन्य सामान चोरी हो गए। तफ्तीश के दौरान पता चला कि मनराजपुर अखाड़े के नामी पहलवान शमशेर यादव ने गैंग बना रखा है।

ककरही में हुई चोरी में इसी गैंग का हाथ होने की आशंका पर शनिवार को सैयदराजा पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में नाकाबंदी कर शमशेर पहलवान को जमानिया रोड तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर गैंग के तीन अन्य सदस्य ककरही निवासी अमित यादव, अजीत यादव और मनराजपुर निवासी शैलेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


इसमें शैलेंद्र यादव, शमशेर पहलवान का छोटा भाई है। आरोपितों के पास से सेंधमारी में प्रयुक्त हथियार और 315 बोर का तमंचा व चोरी के कुछ आभूषण आरोपियों के घर से और कुछ कुएं से बरामद हुए। बरामद आभूषणों की कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। एएसपी प्रेमचंद ने बताया कि आरोपी पहलवान पर चोरी के अलावा 2009 में मारपीट एवं 2016 में डकैती का भी मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें