फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। तीन महीने से वेतन न मिलने से नाराज नगर पंचायत चकिया के सफाईकर्मियों ने 22 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। यह निर्णय सफाई कर्मचारियों ने बुुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में बैठक कर लिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत में कार्यरत सफाईर्मियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन के अभाव में उनके समक्ष जीवकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया है। 14 अक्टूबर को सपा नेता रामचन्द्र त्यागी, अजय शेखर उर्फ पुल्लू तथा राकेश मोदनवाल के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने उपजिलाधिकारी अजय मिश्र को ज्ञापन देकर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर सफाई कर्मियों ने बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बैठक की। इस दौरा 22 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। जिला योजना समिति सदस्य तथा सभासद मीना विश्वकर्मा ने कहा कि सफाईकर्मियों सहित नगर पंचायतकर्मियों को वेतन नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी मेहीलाल ने बताया कि कर्मचारियों की समस्या को लेकर वे गंभीर हैं। कहा कि सफाईकर्मियों को वार्ता के लिए बुलाया गया था लेकिन वे लोग नहीं आए। कहा कि शासन से प्रशासक की नियुक्ति जल्द होने जानकारी प्राप्त हुई है। उनकी नियुक्ति होते ही कर्मचारियों का वेतन सबसे पहले निर्गत किया जायेगा।
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें