क्षेत्र के नौदर गाव स्थित रिजवाना बेगम मेमोरियल डिग्री कालेज में रविवार
को सुबह छह बजे कुरानख्वानी के साथ शिक्षा सत्र की शुरूआत हुई।
इसमें
जिले के कोने-कोने से आये लोग कुरानख्वानी में शामिल हुए। इस अवसर पर
उपस्थित जिला विद्या निरीक्षक डा. मालती राय ने कहा कि बच्चों ने जिस
प्रकार स्पष्ट उच्चारण के साथ कुरान पढ़ी, वह काबिले तारिफ है।
वहीं
विद्यालय के प्रबन्धक रूहुल अमीन सिद्दीकी की सराहना की। वहीं नजमुददीन
सिद्दीकी ने कहा कि आज अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों की पढ़ाई के लिए यह
विद्यालय वरदान साबित होगा।
इस अवसर पर एखलाक खां, हैदर अली, मौलाना खालिद,
शरीफ , डा. जमील, शहिद- खां, मो. शलीम, अब्दुल कलाम , एकराम खान आदि लोग
उपस्थित रहे । विद्यालय प्रबंधक रूहुल अमीन सिद्दीकी ने आभार जताया।