फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम और प्रेक्षागृह का हो निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सामाजिक संगठन एकात्म शक्ति ने एक बार फिर प्रेक्षागृह और स्टेडियम की मांग को तेज कर दिया है। रविवार को संगठन की बैठक नगर के लाल बहादुर शास्त्री पार्क में हुई। इसमें निर्णय लिया नगर में प्रेक्षागृह और स्टेडियम बनना चाहिए। इसके लिए हम सब आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

संयोजक विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन प्रेक्षागृह और स्टेडियम बनवाने की प्रशासन से लगातार मांग कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने प्रेक्षागृह का शिलान्यास भी कर दिया लेकिन निर्माण नहीं हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी और डीएम को जल्द से जल्द जमीन आवंटित करने का निर्देश दिया। पूर्व सांसद के माध्यम से खिलाड़ियों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जमीन आवंटित करने को कहा लेकिन फिर कुछ नहीं हुआ। वर्तमान सरकार में भी सांसद और विधायक को पत्र सौंपा गया। इस पर स्थानीय विधायक साधना सिंह ने मुख्यमंत्री से वार्ता की लेकिन अब तक न स्टेडियम बना और न ही प्रेक्षागृह। कहा कि इसके लिए आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में क्यामुद्दीन अंसारी, कुमार नंदजी, सदानंद दूबे, इंद्रजीत शर्मा, अंजू चौहान, उषा गुप्ता, अशोक साहू, राकेश अग्रवाल, कमलेश तिवारी, करुणापति तिवारी, कृष्णकांत गुप्ता, दीपक कुमार वैश्य, सुरेन्द्र रौनिहार, चंद्रभूषण मिश्रा रहे। अध्यक्षता दयाराम यादव ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन विपिन अग्रहरि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें