फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सपा की महिला जिलाध्यक्ष ने अपने जेठ को जड़ा थप्पड़, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली के पड़ाव क्षेत्र की रहने वाली सपा की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल द्वारा अपने जेठ को मामूली विवाद में थप्पड़ मारे जाने का मामला सामने आया है। महिला नेता के जेठ की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सपा की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के जेठ गोपाल सिंह पटेल ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपने घर में पाइप कनेक्शन का काम करवा रहे थे। उसी दौरान उनकी पड़ोसी और रिश्ते में भयोह लगने वाली गार्गी सिंह पटेल से मामूली बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि गार्गी पटेल ने पहले गाली-गलौच की और फिर थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उन्होंने पास में रखी ईंट उठाकर मारने की कोशिश भी की। गोपाल सिंह ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गार्गी आए दिन उन्हें और उनके परिवार को गाली देती हैं, मारने की धमकी देती हैं और फर्जी मुकदमों में फंसाने की बात करती हैं। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी व निरीक्षक विजय बहादुर सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर गार्गी सिंह पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

उधर, सपा की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल का कहना है कि पांच-छह महीने पहले उन्होंने और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देकर जेठ के घर में चल रहे सेक्स रैकेट में शामिल लोगों को पकड़वाया था। वह जेल भी गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके बाद से वह लगातार उन्हें और उनके बच्चों को अपहरण और जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 22 मार्च को बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया और अपहरण की धमकी दी। गली और बाजार में बच्चों को रोककर लगातार धमकी देता था। उन्होंने चौकी इंचार्ज से लेकर इंस्पेक्टर तक के यहां कई बार आवेदन किया, लेकिन कुछ भी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि 30 मार्च को उनकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया। पूछने पर कहा कि मैंने तुम्हारी लड़की के साथ छेड़खानी की है। नेता बाद में पहले मैं मां हूं। अपनी बच्ची का अपमान नहीं सह पाई और उसे एक थप्पड़ जड़ दिया। एफआईआर में पाइप कनेक्शन की बात की गई है। अगर कनेक्शन करा रहा था तो कोई कनेक्शन का कागज उसके पास होना चाहिए, परंतु वह नहीं है। कहीं कोई खोदाई 30 मार्च को नहीं हुई थी। यह घर का मामला था। मैं उसे लेकर बाहर नहीं जाना चाहती थी, लेकिन कुछ विरोधी नेता मेरी छवि धूमिल करने के लिए ऐसा करा रहे हैं। स्थानीय पुलिस मेरा साथ नहीं दे रही है। जल्द ही सबूत के साथ उच्चाधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें