पालीटेक्निक कालेज का चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का शुक्रवार को
शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन कालेज के प्रधानाचार्य इंद्रमोहन दीक्षित ने दीप
प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के खेलों के महत्व के
बारे में जानकारी दी। कहा कि पढ़ाई संग खेलकूद भी जरूरी है।
इस
मौके पर उन्होंने कहा कि खेल आयोजनों में भाग लेने से विद्यार्थियों में
नई ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम जनरल कैप्टन राहुल
द्वारा मसाल दौड़ लगाया गया।
वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम के पहले दिन बालक व
बालिका वर्ग की दौड़, गोला प्रक्षेप समेत अन्य प्रतियोगिता हुईं। 800 मीटर
दौड़ में रमेश प्रसाद प्रथम, अमित यादव द्वितीय व अली हसन तीसरे स्थान पर
रहे।
गोला प्रक्षेप में बबलू यादव प्रथम, दिनेश कुमार मौर्या द्वितीय व तेज
प्रकाश सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पूजा प्रथम व संजू
द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में पूजा प्रथम,
अनुराधा द्वितीय व सौम्या तीसरे नंबर पर रही। इस अवसर पर आदित्य पांडेय,
बबलू सिंह यादव, शंभव श्रीवास्तव, मोहित कुमार, जैनेंद्र कुमार, विवेक
दुबे, अंकित सिंह यादव, शुभम आदि उपस्थित रहे।