फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी में बंदी

Sat, 10 Jan 2015 01:27 AM IST
संवाददाता चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली- हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे अफगानी युवक को हावड़ा जा रही महिला से छेड़खानी के आरोप में ट्रेन के गुरुवार की देर रात मुगलसराय पहुंचने पर जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



राजधानी एक्सप्रेस के कोच ए 2 के बर्थ संख्या 41 पर एक महिला नई दिल्ली से हावड़ा जा रही थी। उसी कोच के बर्थ संख्या 35 पर अफगानिस्तान के काबुल शहर का निवासी इज्जत खान (35) भी नई दिल्ली से हावड़ा जा रहा था।


 पीड़ित महिला के मुताबिक ट्रेन के इलाहाबाद स्टेशन से चलने के बाद अफगानी सीट के करीब आया और छेड़खानी शुरू कर दी। इसकी शिकायत पीड़िता ने गाड़ी में स्कोर्ट के जवानों से की। जवानों ने विदेशी युवक को हिरासत में लेकर इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी।
विज्ञापन


 गुरुवार की देर रात लगभग दो बजे ट्रेन के मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए और विदेशी युवक को उतार लिया। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी रतन सिंह यादव ने बताया कि पीड़िता से मिली तहरीर पर युवक के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार युवक तीन माह के वीजा पर दिसंबर में भारत आया था और गुरुवार को कोलकाता जाने के लिए नई दिल्ली से ट्रेन में सवार हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें