फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय में होगी खेलकूद प्रतियोगिता

Sat, 17 Oct 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन की 70वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता मुगलसराय केंद्रीय विद्यालय  में 31 अक्तूबर से चार नवंबर तक होगी।
विज्ञापन


 इसमें केंद्रीय विद्यालय संगठन से जुड़े 25 संभागों के 300 से अधिक छात्र खिलाड़ी भाग लेंगे। 


मुगलसराय में चालीस साल पुराने केंद्रीय विद्यालय में खेलकूद के लिए अच्छा मैदान है। प्रधानाचार्य सोमपाल ने बताया कि स्कूल परिसर में राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

 विशाल परिसर के आधे मैदान को जेसीबी आदि लगाकर समतल किया जा रहा है। इस संबंध में प्रधानाचार्य कहते हैं कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी मुगलसराय केबी के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे स्कूल के छात्रों को भी खेल की बारीकियां सीखने को मिलेगी, वहीं रोमांचक प्रतियोगिताओं को देखने का अवसर मिलेगा। कहा कि इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है, किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें