फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कर्मियों की भीड़ से मेले जैसा माहौल

Sat, 17 Oct 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच हुईं।
विज्ञापन



इसके पहले सदर ब्लाक परिसर में जुटे मतदान कर्मियों व पीठासीन अधिकारियों ने प्राप्त मतदान सामग्री का मिलान किया। इसके बाद निर्धारित मतदान केंद्र के लिए वाहनों पर सवार होकर रवाना हुए। मतदान कर्मियों की भारी भीड़ के कारण सदर ब्लाक में मेले जैसा माहौल देखने को मिला।


गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 277 व जिला पंचायत सदस्य के 11 पदों के लिए चुनाव होना है।

 इसे देखते हुए सदर ब्लाक में 221ए बरहनी में 221 तथा चकिया ब्लाक में 194 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव को देखते हुए सुबह ही सदर ब्लाक परिसर में पीठासीन अधिकारी व मतदान कर्मचारी जुटने लगे।
विज्ञापन



 इसके बाद कर्मचारियों ने ब्लाक में बने काउंटर से मतदान सामग्री प्राप्त की और अपने साथियों संग बैठकर उसका बारीकी से मिलान किया। स्थिति यह थी कि महिलाएं व पुरुष मतदान कर्मचारी जगह-जगह ब्लाक परिसर में बैठकर मिलान करने में मशगूल दिखे।
विज्ञापन



दोपहर बाद मतदान कर्मी व पीठासीन अधिकारियों के साथ सुरक्षा कर्मी वाहनों पर सवार  होकर अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए। कर्मचारियों के रवाना होने का क्रम देर शाम तक चलता रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें