फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से खफा नपा का फूंका पुतला

Fri, 14 Oct 2016 01:22 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के वार्ड संख्या सोलह काली महाल स्थित पानी टंकी रोड पर मुहल्ले में व्याप्त गंदगी से परेशान लोगों ने गुरुवार को नगर पालिका प्रशासन एवं वार्ड सभासद का संयुक्त रूप से पुतला फूूंककर प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने चेताया कि जल्द से जल्द सफाई नहीं करायी गई, तो वार्ड के लोग उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

   वार्डवासी संदीप बरनवाल ने बताया कि काली महाल में पानी टंकी रोड पर नगर पालिका के सफाईकर्मियों द्वारा कई हफ्तों से सफाई नहीं की गयी है। जिसकी शिकायत कई बार नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों से भी की जा चुकी है। गत बीस दिनों से क्षेत्र के लोग स्वयं ही साफ सफाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूरे वार्ड में सड़कें टूटी हुई हैं तो नालियां कूड़े से बजबजा रही हैं। बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। प्रदर्शन के दौरान छटंकी यादव, शिवदास प्रजापति, शारदा देवी, मंजू देवी, श्वेता , पुष्पा, लालबहादुर, मिथिलेश, प्रकाश कुमार, नागेन्द्र, गोविंद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें