फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहरः चंदौली में बेकाबू कार ने दो लोगों को रौंदा, भागने के चक्कर में पलटी, एक की मौत, तीन घायल

Fri, 02 Jul 2021 03:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

हादसे के बाद कार भागने के चक्कर में पलट गई। घटना में कार सवार तीन लोग भी घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने कार सवारों के साथ मारपीट भी की। इधर, कार की चपेट में आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन
भागने के चक्कर में पलटी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के सवैया गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार का कहर नजर आया। बेकाबू कार ने सड़क के किनारे पैदल चल रहे दो लोगों रौंद दिया। घटना के बाद भागने के चक्कर में रोड के किनारे लगे एनएचआई बोर्ड में टकरा कर कार पलट गई। कार की टक्कर से  रमउपुर और फतेहपुर निवासी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार में सवार तीन लोग भी घायल हो गए।

विज्ञापन


इधर, मौके पर जुटे लोगों ने कार सवारों के साथ मारपीट भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को अपने कब्जे में लिया सभी को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उपचार के दौरान फतेहपुर निवासी मामा नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक और व्यक्ति को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस मौके पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को उठाने गई तब ग्रामीणों ने विरोध किया। उनका कहना था कि हादसे के शिकार दोनों व्यक्ति गरीब थे। उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए। पुलिस  ने लोगों को समझा-बुझाकर कार अपने कब्जे में लिया और थाने ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें